सफलता



                               सफलता

        एक आम आदमी के लिए सफलता के मानदंड उसके परिवार, समाज। या व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओ का मिला जुला खेल होता है। जो सबसे अलग कर गुजरता है वही सफल है। क्योंकि वही अलग रास्ता बनाता है। जोखिम लेने का साहस ही सफलता का आधारभूत सिद्धांत है। 
     हर व्यक्ति के भीतर किसी गतिविधि को लेकर उसके प्रति एक खास तरह की प्रतिक्रिया होती है। मनुष्य में वह शक्ति होती है जो असंभव को भी संभव बना सकती है। साहस ही कामयाबी की शुरुआत है। सफलता की कोई परिभाषा नहीं हो सकती है। हर एक व्यक्ति की सफलता के बारे में अलग अलग मायने होते हैं। एक लेखक एक किताब लिखकर खुश हो जाता है। ऊक पेंटर पेंटिंग बनाकर खुश हो जाता है चाहे उनकी वह पेंटिंग बीके या ना बिके उसके लिए पेंटिंग के सृजन में मिली खुशी ही उसकी सफलता है। सफलता को सिर्फ आर्थिक मापदंड से नहीं मापा जा सकता। आप किसी चीज़ को पाने के लिए खूब मेहनत करते है वह मेहनत सफल हो जाती है तो उसे सफलता हासिल करना मान लिया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कड़ी मेहनत के बाद भी वह नहीं मिल पाता जो हमें चाहिए। ऐसा होने पर उस मेहनत को नकारा नहीं जा सकता है।
        सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहली बात जीवन में अनुशासन होना जरूरी है। आपका तन और मन दोनों स्वस्थ होने चाहिए। अगर शरीर स्वस्थ होगा तो दिमाग भी तेज चलेगा। आज के दौर में युवाओं को सीमित दायरे में कैद होकर नहीं सोचना चाहिए। जिस क्षेत्र में रुचि हो उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करे। पैसा खत्म हो सकता है। परन्तु अर्जित किया गया ज्ञान खत्म नहीं होता। जीवन में सबसे जरूरी है कि आप जो भी विषय चुने उसके बारे में दिल से महसूस करें स्वस्थ मन से चुनौती को स्वीकार करें। शिखर पर पहुंचने के लिए पहली सीढी पर पार करनी पड़ती है, सीधे सौवीं सीढी पर नहीं पहुंचा जा सकता है। असफल होने के डर से भागने के बजाय कोशिश करते रहे। इस डर से कि आप हार जाएंगे, सफलता के लिए कोशिश न करना आपकी सबसे बड़ी हार होगी । जीवन में लोगों के असफल होने का बड़ा और महत्वपूर्ण कारण यह है कि वह अधिकतर ठीक तरह से समझ ही नहीं पाते कि वे कौन हैं और अपने जीवन में क्या करना या बनना चाहते हैं। वे अपने लक्ष्य और महत्वाकांक्षाओं को ठीक तरह से पहचान ही नहीं पाते हैं और असफलता के डरकर पीछे हो जाते हैं। ऐसे में हम सफल होने के लिए सीख सकते हैं अपने आस पास? मौजूदा उन छोटे- छोटे जीवों से जो खुद को बचाने और सफल बनाने की कला में माहिर हैं। टीम वर्क  की भावनाओं के साथ हर संघर्ष में विजेता बनने की ताकत रखने वाले ये जंतु हमें सिखाते हैं कि सफलता मात्र सोचने से नहीं, कड़ी मेहनत से मिलती है। एक छोटी सी चींटी हमें सिखाती है मेहनत, ईमानदारी और चुनौतियों को लेने का साहस , एक बगुला हमें सीखाता है एकाग्रता, संयम और साहस अगर हम ये बात जान लें समझ लें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करे लें तो सफलता की ओर बढ़ने से हमें कोई नहीं रोक सकता है। हम अपने लक्ष्य पर  जितना ध्यान देंगे, हमारा दिमाग उसे पाने में उतनी ज्यादा मदद करेगा वे सफलता प्राप्त करने के लिए साधन अवसर स्रोत ओर आवश्यकता की खोज में जुट जाएगा। आपको सफलता की ओर जाने से कोई नहीं रोक पाएगा एक दिन सफलता आपके कदम चूमेगी वो दिन जरूर आएगा जब सफलता आपकी दासी होगी।
                                                 लेखिका 
                                              अध्यापिका
                                           अनुसुईया भाटी