वन्य जीवों का महत्व

                  वन्य जीवों का महत्व 

      वन्य जीव प्रकृति और इंसान को जोडने की ऐसी कङी हैं, जो हमारे भविष्य की बङी जरूरत है।

इसलिए जरूरी है वन्य जीव संरक्षण:- वन्यजीव संरक्षण का अर्थ जंगली जानवरों, उनके आवास और पेङों को संरक्षित करने की प्रणाली से से है। ताकि आने वाली नस्लें वन्यजीवों और प्रकृति से वंचित ना हो।
         वन्यजीव, प्रकृति और इंसान को जोडने की ऐसी कोई है, जो हमारे भविष्य की सबसे बङी जरूरत है। जिस तरह इंसानो की जरूरतों ने प्रकृति और वन्यजीवन को नुकसान पहुंचाया है, उससे खतरे की आहट सुनाई देती है। कुछ ऐसे हि विषय है जो वन्यजीव संरक्षण के महत्व को दर्शाता है।

 जैव विविधता का संरक्षण:- मातृ प्रकृति के लिए जरूरी है कि विभिन्न प्रजातियां खाद्य श्रृंखला से जुडी रहे। इसका मतलब है कि एक प्रजाति का विलुप्त होना कई दूसरी प्रजातियों को प्रभावित कर सकता है। लिहाजा किसी भी पर्यावरण या जैव विविधता के खतरे से निपटने के लिए बेहतर है कि वन्यजीव संरक्षण पर ध्यान दिया जाए। 

पर्यावरण पर्यटन को प्रोत्साहन:- वन्यजीव संरक्षण पारिस्थितिकवाद की वृद्धि से भी जुङा है। अफ्रीका इसका सबसे बङा उदहारण है। अफ्रीका वन्यजीव फाउंडेशन का कहना है कि वन्यजीवों का संरक्षण महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां का पर्यटन पर्यावरण आधारित है। पर्यटक इन्हें प्राकृतिक आवास के साथ देखना पसंद करते है।

                                           रमेश कुमार 
                                            कक्षा - 7